मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है बीती रात से हो रही लगातार बरसात के बीच इस बार फिर मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में 3 घंटों में भारी बरसात की संभावना जताई है
उधर चंपावत में विगत रात्रि से लगातार हो रही वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 कई स्थानों में बाधित हो गया है। इसके दृष्टिगत रूट को Divert किया गया है। पुलिस विभाग को भी सूचित किया गया है कि ककरालीगेट तथा बनलेख से वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिगत आगे ना छोड़े जाय।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहते हुए किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल रिस्पॉन्स के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरीक्षकों(पटवारियों), ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को गांव में जो भवन आपदा की दृष्टि से नुकशान या खतरे की जद में हैं उन घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को बन्द सड़क मार्गों को सुरक्षा बरतते हुए तत्काल खोले जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अपील की है कि वह भारी वर्षा में आवागमन से बचें तथा किसी भी प्रकार की आपदा की घटना पर सूचित करें। जिलाधिकारी ने जिले के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ एवं जल भराव की समस्या के मद्देनजर विशेष सुरक्षा बरते जाने एवं आवश्यक तैयारी के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उत्तरकाशी से आ रही ख़बरों के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के जिला मुख्यालय सहित समस्त तहसील व गंगोत्री/यमुनोत्री धाम क्षेत्रों में सामान्य वर्षा हो रही हैं।

पिथौरागढ़ दिल्ली बैंड
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान हेल्गूगाड के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू किये जाने हेतु मशीनरी तैनात हैं। यात्रियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया हैं। वर्तमान में उक्त क्षेत्र में बारिश हो रही हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट के पास मलवा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। NH- बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग सुचारू किये जाने हेतु मशीन कार्यरत हैं। 45 मिनट में उक्त स्थान पर मार्ग यातायात हेतु सुचारू होने की संभावना हैं। यात्रियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया हैं। वर्तमान में उक्त क्षेत्र में बारिश हो रही हैं। विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सुचारू हैं। चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं। उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
वर्तमान तक जनपद के अन्तर्गत 05 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त स्थान पर मार्ग को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।
पिथौरागढ़ से आ गई सूचना के अनुसार घाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग घाट चौकी से एक केमी पिथौरागढ़ की तरफ मार्ग बंद हो गया हैNHको सूचना से अवगत करा दिया गया




