काठगोदाम -; रेल सेवाओं में और बेहतर सुधार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे प्रशासन पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण तथा उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बारी ब्राह्मण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य किये जाने के कारण इज्जतनगर मंडल पर गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है जिसके चलते उपरोक्त ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी
काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वही हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को भी निरस्त किया गया है।
साथ ही काठगोदाम से 12 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके साथ ही कानपुर सेन्ट्रल से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 12209 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रहेगी।




