उत्तराखण्ड

(उत्तराखंड)HC का फैसला, महेंद्र भाटी हत्याकांड में डी पी यादव को किया बरी,

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला ,कोर्ट ने पूर्व सांसद डीपी यादव की अपील पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को निरस्त करते हुए उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहींं पाते हुए उन्हें रिहा कर दिया है। डीपी यादव अभी अतंरिम जमानत पर भी हैं। कोर्ट ने इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों की अपीलों में निर्णय सुरक्षित रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

गौरतलब है कि 13 सितंबर 1992 को दादरी में विधायक महेंद्र भाटी की हत्या हुई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और इस साल कोर्ट से डीपी यादव को कई बार बेल भी मिल चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, आज इतने लोगों ने दी परीक्षा, 635 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित ।।

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को हत्याकांड में बरी कर दिया हाईकोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के 2015 के फैसले को पलटते हुए यादव को बरी किया है ,सीबीआई कोर्ट ने छह साल पहले यादव को दादरी के विधायक रहे महेंद्र भाटी की हत्या के केस में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी।
इस मामले में नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी. हाईकोर्ट के फैसले से यादव को बड़ी राहत मिल गई है।

Ad Ad
To Top