उत्तर प्रदेश

(उत्तराखंड)अश्लीलता की पराकाष्ठा हुई पार,अब हुई बड़ी कार्रवाई,मचा हड़कंप,

हल्द्वानी। हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है यहां महिला यात्री से छेड़छाड़ करना बस चालक और परिचालक को बड़ा महंगा पड़ गया इस घटना में परिवहन निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया, और परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से परिवहन निगम में हड़कंप मचा है परिवहन निगम ने साफ कर दिया परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वालो पर किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए-2950 हिसार से 40 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रहा था। बताया जाता है कि इस बीच चालक ने बस परिचालक के सुपुर्द कर दी और स्वयं एक महिला यात्री के बगल में आकर बैठ गया।इसके बाद उसने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बस के यात्रियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी और शुक्रवार की सुबह हल्दानी पहुंचने पर महिला ने कोतवाली मे शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया था। तीन चार घंटे कोतवाली में चले हंगामे के बाद चालक ने माफी मांगते हुए मामला शांत हुआ। मामले की सूचना मिलते ही परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से ले लेते हुए निलंबन के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

To Top