उत्तर प्रदेश

(तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान) नैनीताल.उधम सिंह नगर.चंपावत जनपदों के लिए मौसम विभाग की अपडेट, बदलेगा मौसम का मिजाज।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उधमसिंह नगर नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज के साथ बरसात हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाएं के बड़े बजट के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री. रेल मंत्री का जताया आभार।।

एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

To Top