किच्छा: महिला को गन्ने के खेत में कर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना में पुलिस ने पूरे मामले की तह मे जाते हुए महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है अब दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी लोग महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने कहा वह 26 सितंबर की दोपहर वह मोबाइल खराब होने पर उसे दिखाने के लिए बाजार गई थी इस दौरान उसकी तबीयत ठीक न होने पर रोडवेज बस परिसर में जाकर बैठ गई इसी दौरान एक युवक का फोन आया वह पहले से ही उसे परेशान कर रहा था उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बाहर खड़े ई-रिक्शा पर बैठने को कहा। इसके बाद वह उसके साथ ई-रिक्शा में बैठ गई। आगे जाकर एक और युवक उसमें बैठ गया। इसके बाद आरोपित उसे लेकर चुकटी देवरिया की तरफ एक गन्ने के खेत में ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से नहीं बताने को कहा। महिला ने पूरे मामले में किच्छा पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।




