उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड)गुलदार के हमले में महिला की मौत.शव बरामद ।।

Uttarakhand city news

मोहान वन क्षेत्र में गुलदार हमले की घटना
*वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई

Almora

अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग में बीते कुछ समय से गुलदार की सक्रियता की सूचना प्राप्त हो रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही थी तथा गोदी अनुभाग के पानुअद्योखन क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

इसी क्रम में आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को ग्राम खोलियो क्यारी, पोस्ट टोटम निवासी बचुली देवी पत्नी कुशल सिंह की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला का शव वन क्षेत्र में बरामद हुआ ।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पीड़ित परिवार को विभागीय प्रावधानों के अंतर्गत 6 लाख रुपये की अग्रिम सहायता राशि तत्काल प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

काकुल पुंडीर , एसडीओ , रानीखेत

Ad Ad
To Top