उत्तराखण्ड

दुखद(उत्तराखंड)पानी के टैंक मे डूबनें से मासूम की मौत ।।

Uttarakhand city news Nainital

ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा पश्यां में मंगलवार को खेलते समय पानी के टैंक में डूबने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और देर शाम गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्यां निवासी राजू बिष्ट का पांच वर्षीय पुत्र निर्मल सिंह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक घर के समीप बने पानी के टैंक में जा गिरा। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब बीस मिनट की खोजबीन के बाद मासूम का शरीर पानी के टैंक में तैरता हुआ मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। निर्मल अपने पीछे एक छोटी बहन और रोते-बिलखते परिजनों को छोड़ गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार शाम को ही भारी मन और नम आंखों के साथ परिजनों ने मासूम की अंत्येष्टि कर दी।

To Top