हल्द्वानी-: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल के प्रकोष्ठ विभाग में जिला संयोजक एवं सहसंयोजक घोषित किए हैं इस तरह व्यवसायिक प्रकोष्ठ में मुकेश बेलवाल हल्द्वानी पूर्वी संयोजक, अतुल प्रताप सह संयोजक वीरेंद्र जायसवाल सह संयोजक हल्द्वानी नगर मंडल बनाया गया है

इसके अलावा जिला कार्यालय निर्माण विभाग में कुंदन सिंह बिष्ट हल्द्वानी पश्चिमी को संयोजक कार्यालय आधुनिकरण रखरखाव विभागके लिए हेमंत नरूला लाल कुआं को संयोजक जबकि मीडिया संपर्क विभाग में भुवन भट्ट हल्द्वानी पश्चिमी एवं विधि प्रकोष्ठ के राजीव बिरयानी को सह संयोजक हल्द्वानी पूर्वी बनाया गया है जिसके आज नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं।भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं मीडिया सह प्रभारी रवि कुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट ने विभिन्न प्रकोष्ठो के जिला संयोजको और जिला सहसंयोजको की नियुक्ति की है।





