उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब डीएम ने इन अधिकारियों को जारी किए यह निर्देश. की यह नियुक्ति ।।

Uttarakhand city news जिलाधिकारी ने बड़ा आदेश जारी करते हुए अल्मोड़ा जिले में 29 अगस्त को क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड शासन के आदेशानुसार जनपद अल्मोड़ा के सभी 11 विकास खण्डों की क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, उप प्रमुख एवं सदस्यों को 29 अगस्त 2025 को शपथ दिलाई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित क्षेत्र पंचायत सभागारों में पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

शासन के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी 28 अगस्त तक सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही 30 अगस्त 2025 तक समस्त क्षेत्र पंचायतों की प्रथम बैठक आयोजित कराना अनिवार्य होगा।

शपथ दिलाने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

हवालबाग में एसडीएम संजय कुमार

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) नाबालिग युवती को लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार ।।

लमगड़ा में खण्ड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे

ताकुला में खण्ड विकास अधिकारी खजान चन्द्र जोशी

धौलादेवी में खण्ड विकास अधिकारी रोहित वर्मा

भैसियाछाना में खण्ड विकास अधिकारी ललित महावर

द्वाराहाट में एसडीएम सुनील राज

चौखुटिया में खण्ड विकास अधिकारी ममता कार्की

ताड़ीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात

सल्ट में एसडीएम रिंकु विष्ट

स्याल्दे में खण्ड विकास अधिकारी शैलेन्द्र जोशी

भिकियासैंण में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन की व्यवस्था कर जनसामान्य को सूचित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई ।

यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम जिलेभर के होटलों एवं गेस्टहाउसों के लिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें विभिन्न क्षेत्र पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अधिकारी एकत्र होंगे, जिससे आवागमन और ठहराव की व्यवस्था में बढ़ोतरी की संभावना है।

Ad Ad
To Top