उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) गेहूं की फसल सुरक्षित रखने के लिए किसानों को मौक़ा. बदलेगा मौसम .होगी बरसात।।

Uttarakhand city news Dehradun -: शुक्रवार को उत्तराखंड में पिथौरागढ़ ,चमोली, तथा उत्तरकाशी जनपदों में सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक कहीं-कहीं बहुत हल्की बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा शेष जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें 9 अप्रैल को राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों को छोड़कर येलो अलर्ट जारी करते हुए सभी जनपदों में हल्की बरसात होने की भी संभावना जताई है जबकि 5 अप्रैल से लेकर 7 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने के बाद 8 तारीख को फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जहां उच्च हिमालय क्षेत्र के पांच जनपदों में बरसात होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
वहीं राज्य में शुष्क मौसम और चटख धूप ने पारा चढ़ा दिया है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है हालांकि न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने की संभावना है और हल्की बारिश भी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क है और चटख धूप निकलने की वजह से गर्मी पसीने छुड़ा रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तपने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) भूस्खलन के चलते यह राजमार्ग इस तरह से रहेगा बंद.डीएम ने जारी किये आदेश ।।

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ है। अगले कुछ दिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और पारे में वृद्धि के आसार हैं। आज मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिली रह सकती है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड करने से कुछ राहत दे रही है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधम सिंह नगर का तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी ने 28 उच्चधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।।

देश भर में मौसम प्रणाली:

एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है।

उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा बिहार और छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।

दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण कोमोरिन क्षेत्र में 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) ट्रक नदी में गिरा चालक लापता।।

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में 3 से 4 डिग्री तक गिर गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और कोंकण-गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

झारखंड, ओडिशा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं।

To Top
-->