उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट. दो दिन पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम भारी बारिश. 1 फरवरी को रहेगा इस तरह से मौसम।।

देहरादून-: मौसम विभाग ने 1 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में 29 और 30 जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया है जिसके तहत राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. पिथौरागढ़.रुद्रप्रयाग. बागेश्वर. पौड़ी. नैनीताल एवं देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

देहरादून. टिहरी. पौड़ी. नैनीताल. चंपावत. उधमसिंह नगर. एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि तथा अकाशीय बिजली के साथ तेज बरसात होने की संभावना है मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए जारी चलो अलर्ट में सतर्कता बरतने की बात कही है जबकि 1 फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा इसके अलावा 28 जनवरी से 31 जनवरी तक को राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. एवं पिथौरागढ़ जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात.बर्फबारी. गर्जन के साथ बरसात हो सकती है मौसम विभाग ने राज्य में बर्फबारी और बरसात के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की बात कही है जिसके चलते शीत दिवस की संभावना बन रही है.मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा 28 और 29 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

Ad Ad
To Top