देहरादून-: मौसम विभाग ने मौसम की ताजा 4:00 बजे की बड़ी अपडेट जारी करते हुए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून उधम सिंह नगर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी करी है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सचिवालय देहरादून ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं





