उत्तराखण्ड

दु:खद-: पहाड़ की चुनौती बनी दिनचर्या,जानवरों के लिए चारा लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत।

बागेश्वर
पहाड़ की चुनौती बनी दिनचर्या से एक महिला की जान चली गई महिला जंगल में घास काटने गई थी अचानक की घास काटते समय महिला का पैर फिसल गया और महिला की दुखद मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया अपने जानवरों का पेट पालने के लिए महिला जंगल में पहाड़ पर घास लेने गई थी मृतका
गर्भवती बताई जाती है। जानकारी मिली है कि महिला की इस साल अप्रैल में ही शादी हुई थी और वो कुछ ही महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा के महिला के शव परिजनों को सौंपा।मिली जानकारी के अनुसार कपकोट पुलिस क्षेत्र के चुचेर गांव की 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार शाम को घास काटने जंगल में गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)बिहार और राजस्थान के लिए स्पेशल ग्रीष्म कालीन ट्रेन,उत्तराखंड के यात्री यहां से कर सकते हैं यात्रा की शुरुआत।।

लेकिन जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने महिला की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह बुधवार को 60 मीटर नीचे गहरी खाई में महिला का शव बरामद हुआ राहगीर ने महिला के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष मदन लाल समेत पुलिस फोर्स पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में जा गिरी। पुलिस और परिजनों ने बताया कि वह गर्भवती है। उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है।

To Top