उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड) जोशीमठ घटना का प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान. मुख्यमंत्री धामी से की फोन पर बात.हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोशीमठ भू-धंसाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रभावित नगरवासियों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के विषय में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

इस दौरान श्री धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से जोशीमठ की स्थिति एवं क्षेत्र में सरकार द्वारा चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही उन्होंने जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) कारगिल विजय दिवस. सीएम धामी की X पर बड़ी घोषणा.....
To Top