उत्तर प्रदेश

(यात्रीगण कृपया ध्यान दें) ब्यास रूद्रपुर एक्सप्रेस. काठगोदाम देहरादून जनशताब्दी कि आई नई अपडेट….

बरेली, 14 सितम्बर, 2023ः रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मण्डल अन्तर्गत सहारनपुर-मुरादाबाद रेल खण्ड के चकराज मल स्टेशन पर नॉन-इण्टरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगाः-

निरस्तीकरण

  • काठगोदाम से 20, 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • देहरादून से 20, 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु दो जोड़ी गाड़ियों 04694/04693 ब्यास-रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी तथा 04696/04695 ब्यास-रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी को एक-एक फेरे के लिये चलाने का निर्णय लिया गया है। 04694 ब्यास-रूद्रपुर सिटी विशेष गाड़ी का संचलन 29 सितम्बर, 2023 को तथा 04693 रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी का संचलन 04 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा। इसी प्रकार 04696 ब्यास-रूद्रपुर सिटी विशेष गाड़ी का संचलन 30 सितम्बर, 2023 को तथा 04695 रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी का संचलन 04 अक्टूबर, 2023 को किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)रेल भूमि मामला. अगली तारीख में आ सकता है बड़ा फैसला।।

04694 ब्यास-रूद्रपुर सिटी विशेष गाड़ी 29 सितम्बर, 2023 को ब्यास से 20.00 बजे प्रस्थान कर जलंधर सिटी से 20.50 बजे, फगवाड़ा से 21.07 बजे, लुधियाना से 22.35 बजे, राजपुरा से 23.42 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.55 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे तथा मुरादाबाद से 05.50 बजे छूटकर रूद्रपुर सिटी 07.30 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां अवर अभियंता का हुआ स्थानांतरण ।।

04693 रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर, 2023 को रूद्रपुर सिटी से 20.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 22.48 बजे, दूसरे दिन सहारनपुर से 03.15 बजे, अम्बाला कैंट से 04.50 बजे, राजपुरा से 05.24 बजे, लुधियाना से 07.20 बजे, फगवाड़ा से 08.00 बजे तथा जलंधर सिटी से 08.45 बजे छूटकर ब्यास 09.30 बजे पहुँचेगी।

इसी प्रकार 04696 ब्यास-रूद्रपुर सिटी विशेष गाड़ी 30 सितम्बर, 2023 को ब्यास से 20.00 बजे प्रस्थान कर जलंधर सिटी से 20.50 बजे, फगवाड़ा से 21.07 बजे, लुधियाना से 22.35 बजे, राजपुरा से 23.42 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.55 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे तथा मुरादाबाद से 05.50 बजे छूटकर रूद्रपुर सिटी 07.30 बजे पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाएं के बड़े बजट के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री. रेल मंत्री का जताया आभार।।

04695 रूद्रपुर सिटी-ब्यास विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर, 2023 को रूद्रपुर सिटी से 22.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.38 बजे, सहारनपुर से 04.00 बजे, अम्बाला कैंट से 05.30 बजे, राजपुरा से 06.02 बजे, लुधियाना से 08.05 बजे, फगवाड़ा से 08.40 बजे तथा जलंधर सिटी से 09.30 बजे छूटकर ब्यास 10.25 बजे पहुँचेगी।

इन दोनों गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के 22 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे।

To Top