उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़.जिला प्रशासन ने आज न यात्रा करने की दी सलाह।।

यमुनोत्री धाम-: रविवार को अत्यधिक श्रद्धालुओं के यमुनोत्री धाम पहुंचने पर पुलिस प्रशासन में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को एक दिन रुकने की सलाह दी है।

https://www.facebook.com/share/p/bEKvcJUMr477aSjZ/?mibextid=xfxF2i


आज श्री यमुनोत्री धाम पर क्षमता के पर्याप्त श्रद्धालु यात्रा के लिये पहुँच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे विनम्र अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) जालसाजी का जमीनी दस्तावेज.13 के खिलाफ दर्ज होंगे मुकदमे.आयुक्त की जमीनी खोजबीन ।।

यमुनोत्री यात्रा रूट पर SP उत्तरकाशी ने सभाली यातायात व सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

यमुनोत्री धाम यात्रा रूट यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली गयी। ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये वह आधी रात को स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं। अभी वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी व रानाचट्टी के बीच जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे हैं। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधया जा रहा है। उन्होंने बताया की संकरे व सवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने इस परीक्षा के रिक्त पदों पर जारी की नई अपडेट ।।

chardhamyatra2024 #surkshitchardham

To Top