उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून)मौसम का बदला मिजाज.ठंड ने दी उच्च हिमालय क्षेत्र में दस्तक. इस दिन होगी बरसात।।

देहरादून-:राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि आज प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी देहरादून में बुधवार को आसमान साफ ​​रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्टूबर को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है रुद्रप्रयाग चमोली देरी उत्तरकाशी बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में बरसात की संभावना बन रही है

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) देहरादून जनता एक्सप्रेस.टनकपुर सिंगरौली.टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस. कोहरे के चलते इतने दिन रहेगी निरस्त.यात्रा से पहले जाने अपडेट।।

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 32.9 डिग्री सेल्सियस और 19.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 33.5 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 23.2 डिग्री सेल्सियस और 10.9 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस और 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 13 अक्टूबर मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं 14 अक्टूबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अक्टूबर तीसरे सप्ताह में पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू होने के साथ ही प्रदेश भर में ठंड बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। केदारनाथ धाम में सुबह से बादल छाए रहे दोपहर के बाद ऊपरी चोटियों में बरसात के साथ हिमपात शुरू हो गया वहीं हेमकुंड, नीलकंठ और नर नारायण पर्वत पर सीजन का पहला हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। केदार घाटी में पहले से ही तापमान काफी नीचे चल रहा था वहीं अब बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। दोपहर बाद बारिश और ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी का नजारा लोगों के लिए बेहद दिलकश था तो वहीं बदरीनाथ धाम में भी बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top