उत्तर प्रदेश

किशोरी के गर्भवती होने से मामला आया सामने,भरोसे ने ही भरोसे को तोड़ा, युवक गिरफ्तार।।

कुछ ऐसी चीज होती है कि जो विश्वास की डोर को तोड़ कर रख देती हैं जिस पर विश्वास किया गया हो यदि उसी ने ही जीवन का सबसे बड़ा दुख दिया हो तो यह कहना उचित होगा कि भरोसे से भी भरोसा उठ गया। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में सामने आया है जहां एक 12 वर्षीय मासूम को उसके परिजनों ने 9 महीने के भीतर उसकी दो शादियां कर दी मासूम अब गर्भवती हो गई है मासूम के गर्भवती होने के बाद पूरा मामला उजागर हुआ है पूरे मामले में पुलिस ने मासूम के पति को गिरफ्तार किया है । मामला सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला का है जहां एक मासूम के उसके परिजनों ने नौ महीने में दूसरी विवाह कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

बताया जा रहा है कि मासूम की पहली शादी 9 महीने पहले हुई थी जहां पति से तंग होकर छोड़ा था पति से नाबालिग के गर्भवती होने पर बाल विकास विभाग के संज्ञान में आया मामला
बाल विकास विभाग को एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि नाबालिग की पहली शादी हुई थी जिसके बाद नाबालिक पहले पति को छोड़कर चली आई जिसके बाद उसके परिजनों ने उसका फिर से विवाह तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 वर्षीय युवक से करा दिया। अब नाबालिक 2 महीने की गर्भवती है जिसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ है। पूरे मामले में पिथौरागढ़ महिला हेल्पलाइन की प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पूरे मामले में पुलिस ने कथित पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है तो वही दूसरे पति की तलाश में जुट गई है।

Ad Ad
To Top