क्राइम

बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में पहली बार 3480 युवा मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग ।।

कॉलेज से निकलकर एक बार फिर युवाओं को पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा इस वर्ष चमोली में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।
चमोली न्यूज़
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निर्वाचक नामावली में जुडे 3480 नए मतदाता।
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप जनपद चमोली में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 7779 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 3480 नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदाता बने है। वही स्थान परिवर्तन, मृत्यु और अन्य कारणों से 5462 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए है। इसके अतिरिक्त जनपद में 10412 सर्विस वोटर पंजीकृत है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी,2024 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)IMD ने किया तीन जनपदों के लिए अलर्ट. भूस्खलन से कई राजमार्ग बाधित.

निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 04-बद्रीनाथ विधानसभा में 2620 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1278 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 2454 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल 52145 पुरूष, 49429 महिला तथा 03 थर्ड जेंडर सहित कुल 101577 मतदाता पंजीकृत है।
05-थराली विधानसभा में 2961 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1152 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 1808 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। थराली विधानसभा क्षेत्र में 52952 पुरुष, 50079 महिला तथा 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 103032 मतदाता पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) कारगिल विजय दिवस. सीएम धामी की X पर बड़ी घोषणा.....

06-कर्णप्रयाग विधानसभा में 2198 नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1050 नए मतदाता शामिल है। जबकि स्थान परिवर्तन एवं अन्य कारणों से 1200 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 47071 पुरुष, 46799 महिला सहित कुल 93870 मतदाता पंजीकृत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) रेल भूमि प्रकरण मामला. सपा राज्य प्रभारी मतीन ने दिया सुझाव ।।

जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 152168 पुरुष, 146307 महिला तथा 04 थर्ड जेंडर सहित कुल 298479 मतदाता पंजीकृत है। आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया है।

To Top