उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-@_लंदन से पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का देहरादून में कैबिनेट ने किया भव्य स्वागत ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद(उत्तराखंड)बाइक सहित दो युवक गिरे गहरी खाई में,मौत,एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर हल्द्वानी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने टनल में फंसे सभी सुरक्षित श्रमिकों को निकलने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचंद अग्रवाल,श्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top