उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(हल्द्वानी) तब देखी थी कर्तव्य पथ पर झांकी अब आपके शहर में आप कर सकते हैं मानस खंड झांकी का दीदार.

हल्द्वानी-: गणतन्त्र दिवस परेड 2023 में प्रथम स्थान पर रही प्रदेश की झांकी मानसखण्ड के जनपद नैनीताल में मुख्य स्थानों पर मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मानसखण्ड झांकी जनपद में 26 अपै्रल से 28 अप्रैल के मध्य प्रदर्शन आम जनमानस के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया मानसखण्ड झांकी रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी,नैनीताल,भवाली,भीमताल,धारी, ओखलकांडा, रामगढ तथा बेतालघाट के ब्लाक स्थानां के साथ ही मुख्य स्थानों पर मानसखण्ड झांकी का प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आम लोग झांकी को करीब से निहार सकेंगे।

To Top