अल्मोड़ा

बड़ी खबर(उत्तराखंड) बिगड़ेगा मौसम.आज से वर्षा.हिमपात.और कोहरा की मार से इन जनपदों पर होगा असर. मौसम विभाग का येलो अलर्ट।।

देहरादून-: राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाए रहने का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है उधर मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में सुबह 6:00 बजे से 9:00 तक माध्यम से घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि शेष राज्य को मौसम विभाग ने शुष्क रहने की बात कही है वही मौसम विभाग ने 30 तथा 31 दिसंबर को बागेश्वर. चमोली. उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. के अलावा बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है वही मौसम विभाग ने नववर्ष 1 जनवरी को बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में 3000 फीट से ऊपर के क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी होने की भी बात की है।
गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हालांकि, राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे से असुविधा होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को सुबह के समय राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की संभावना के संबंध में पीली चेतावनी (वॉच) जारी की है। आज सुबह के समय मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी चमोली रुद्रप्रयाग जनपदों में बरसात और बर्फबारी होने की बात शुक्रवार 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को होने की बात कही है जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 31 दिसंबर को बरसात और बर्फबारी होने का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है जिसके चलते समूचे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है तथा शीत लहर चलने से लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)बरसात ने लगाया इस ट्रेन पर ब्रेक. लालकुआं से नहीं चलेगी लंबी दूरी की यह ट्रेन।।

राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह के समय धुंध छा सकती है। देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(उत्तराखंड) राज्य में भारी बारिश. राजमार्ग बाधित. नौ जनपदों के लिए अलर्ट जारी।।

गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 23.4 डिग्री सेल्सियस और 7.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 21 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 13.1 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस और 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

To Top