अल्मोड़ा

बड़ी खबर-: (उत्तराखंड) अंग्रेजों के जमाने का जर्जर हो चुके पुल को डीएम ने तत्काल प्रभाव से आवागमन पर लगाया प्रतिबंध. इस शहर के लोगों को होगी परेशानी।।

अंग्रेजों के जमाने में निर्मित जर्जर हो चुके पुल की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बाह बाजार से देवप्रयाग को जोड़ने वाला पुल को आवाजाही हेतु बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता निर्माण खंड लोनिवि श्रीनगर, तहसीलदार देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल, नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद देवप्रयाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया था, जिसमें पाया गया कि पुल लगभग 200 वर्ष पुराना है जोकि काफी जर्जर हो चुका है, निरीक्षण के दौरान पुल में काफी तकनीकी खामियां पाई गई जिसमें आवाजाही नुकसानदेह हो सकती है।
उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने बताया कि आम जन मानस की सुरक्षा के दृष्टिगत वर्णित पुल पर पूर्ण रूप से आवाजाही प्रतिबन्धित किये जाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सहमति व्यक्त करते हुये क्षेत्रान्तर्गत वैकल्पिक व्यवस्था हेतु बस की अनवरत व्यवस्था संचालित किये जाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किया गया है। संयुक्त निरीक्षण टीम की जांच में पाया गया कि पुल पर आवाजाही रहने से किसी बडी दुर्घटना/जनहानि होने की पूर्ण सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जिस कारण जनहित/ जनमानस की सुरक्षा हेतु उक्त झूला पुल में आवाजाही बन्द की जानी आवश्यक है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आम जन मानस की सुरक्षा एवं व्यापक जनहित के दृष्टिगत बाह बाजार देवप्रयाग स्थित झूला पुल को तत्काल प्रभाव से आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। पौड़ी न्यूज

To Top