उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं से गंगा घाट कराए खाली, नदी का जल स्तर बढ़ा ।।

टिहरी पुलिस के द्वारा ऐतिहातन मुनि की रेती में नदी तट एवं देवप्रयाग में संगम घाट खाली करवाया गया

जनपद में हो रही लगातार तेज बारिश को देखते हुए पुलिस कप्तान श्री आयुष अग्रवाल महोदय के द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए लोगों को सतर्क एवं आगाह करने के लिए बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस के द्वारा संगम घाट को खाली करवा दिया गया है जबकि मुनि की रेती पुलिस के द्वारा घाटों पर लाउड इनहेलर के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

SSP टिहरी महोदय के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में एलर्ट मोड पर रहने हेतु बताया गया है।

Ad Ad
To Top