उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर-:(रुद्रपुर)पोपलर भी निकला पॉपुलर तीन गुना अधिक राजस्व देकर हुआ हरियाणा का ।।

यह पोपलर भी बड़ा पॉपुलर निकला कई साल तक जैविक भूमि संरक्षण के बाद उम्मीद से 3 गुना अधिक रकम देकर राज्य के राजस्व को बढ़ा गया छह गांव में खड़े 1,11235 पोपलर पेड़ों की नीलामी में सरकार को 40 करोड़ 25 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में उक्त पेड़ों की नीलामी हुई अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने बताया कि न्यूनतम मूल्य 12 करोड़ 66 लाख के सापेक्ष 3 गुना अधिक 40 करोड़ 25 लाख में इन पेड़ों की नीलामी हुई। उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार जिला प्रशासन के द्वारा खुली नीलामी कराने पर शासन को न्यूनतम मूल्य का 3 गुना राजस्व प्राप्त हुआ है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नीलम हेतु विज्ञापन देने के उपरांत कुल 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. अन्तिम चरण (चक्र -13) में प्रदीप कुमार हरियाणा इण्डस्ट्री (प्रो० वरूण जिन्दल) खजूरी रोड यमुनानगर हरियाणा द्वारा रू० 40.25.00,000ध् (चालीस करोड पच्चीस लाख रू०) की अधिकतम बोली लगायी गयी,जिस पर सफल बोलीकर्ता द्वारा सहमति दी गयी। इस तरह के प्रयोग से सरकार को 3 गुना अधिक राजस्व अपनी आयु पूरी कर चुके पेड़ों से प्राप्त हुई। रुद्रपुर न्यूज़

Ad Ad
To Top