उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(नई दिल्ली) भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की करी घोषणा.उत्तराखंड से तीन नाम।।

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा की पहली लिस्ट जारी की गई। इनमें 195 प्रत्याशियों के नाम हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेगें। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया गया है। इनमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)IMD ने किया तीन जनपदों के लिए अलर्ट. भूस्खलन से कई राजमार्ग बाधित.

इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी

टिहरी – माला राज्य लक्ष्मी शाह

अल्मोड़ा – अजय टम्टा

नैनीताल – अजय भट्ट

To Top