उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)अब एक और बनेगी नगर पंचायत. राज्य कैबिनेट में लगी मुहर।।

उत्तराखंड में अब एक और नगर पंचायत बनाई जाएगी जिसकी विधिवत घोषणा की गई थी मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 77 /2021 गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाये जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगा बीएलओ मानदेय, , बैंक को भेजी गई धनराशि

प्रस्तावित गुप्तकाशी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने के फलस्वरुप वहाँ के निवासियों को पथ-प्रकाश, सीवर-लाईन, पक्की नाली, सड़कें, साफ-सफाई, सम्पर्क मार्ग एवं शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होंगी, जिससे नगर के सौन्दर्यीकरण में वृद्धि होगी। नगर में सौन्दर्यीकरण में वृद्धि होने पर पर्यटक यहां की ओर आकर्षित होंगे, जिससे नगर की आय में वृद्धि होगी।

To Top