उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर (देहरादून) उपराष्ट्रपति उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर ।।

उपराष्ट्रपति कल उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) होली से पहले सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा), ने चलाया छापामारा अभियान ।।

श्री धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।

इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (जंगल ब्रेकिंग)उत्तराखंड के जंगल में मिला दुर्लभ लकड़बग्घा।।

अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

Ad
To Top