उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) आया देर रात भूकंप. लोग घरों से बाहर निकले ।।

Uttarakhand City news dehradun उत्तराखंड के चमोली जिले में 19 जुलाई को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी. इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.

उत्तराखंड में आधी रात के बाद धरती कांपी है. उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, चमोली में आये इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी. NCS के अनुसार, भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया. फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग)मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययनदेश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में आज रात को 12 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इस भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुल गई. भूकंप से डरे लोग घरों से बाहर निकले और भागते दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी में भूकंप आया था. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी. वह भूकंप दोपहर 1:07 बजे 5 किमी की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र अक्षांश 31.22 N और देशांतर 78.22 E पर स्थित था.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

यहां भी कांपी धरती
आज सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि तिब्बत में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. शनिवार तड़के करीब 3 बजे तिब्बत में भूकंप आया था. NCS ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी. जिसकी गहराई धरती के भीतर 10 किमी थी. हालांकि, इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ.

Ad Ad
To Top