हल्द्वानी। पिछले 2 दिन से हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड का जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हल्द्वानी बाईपास में बने गौला पुल के टूटने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। इधर गौला नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है 1990 के बाद पहली बार गौला नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है तथा नदी के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
उधर मंगलवार को तड़के गौला पुल क्षतिग्रस्त होने से हालांकि कोई सड़क दुर्घटना नहीं हुई लेकिन एक बार फिर इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य पर प्रश्न चिन्ह जरूर लगे हैं पुल क्षतिग्रस्त होते ही बनभूल पुरा चौकी के सिपाहियों ने तुरंत बेरकटिंग कर लोगों को उस तरफ जाने से रोका इससे कोई हादसा ना हो सका ।

48 घंटे से से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कुमाऊं में कहर बरपा रखा है। तीनो रास्ते बंद होने के कारण नैनीताल का शेष दुनिया से संपर्क कटने के साथ ही लाल कुआं से बाईपास होकर काठगोदाम पर बना गौलापुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण इस मार्ग से यातायात बंद कर दिया गया है। अब कुमाऊ को जाने वाले लोगों को हल्द्वानी शहर के बीच से जाना पड़ेगा




