उत्तरकाशी

बिग ब्रेकिंग-:गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन की चपेट में,करीब 3 हजार तीर्थ यात्री फंसे, 24 घंटे से लगातार हो रही है पत्थरों की बरसात,देखिए खौफनाक वीडियो ।।

उत्तरकाशी -:गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास लगातार भूस्खलन होने के कारण 21 सितंबर की साय से अवरुद्ध है। उक्त स्थान पर लगातार पत्थर और भूस्खलन हो रहा है जिस कारण मार्ग खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है। लगातार पत्थर गिरने के बावजूद भी प्रशासन उस पर नजर बनाए हुए हैं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन में ड्रोन की मदद ली है जो लगातार पत्थर गिरने की घटना की रिकॉर्डिंग कर स्थिति का जायजा ले रहा है मगर भयानक मंजर तब देखने को मिला है कि अचानक पत्थरों की बरसात और तेज हो जा रही है उक्त स्थान पर मार्ग खोलने हेतु सीमा सड़क संगठन के अधिकारी/ मशीनरी / मजदूरी तैनात है। भारी बरसात तथा मार्ग अवरुद्ध होने के कारण तीर्थ यात्रियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रूकवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

हेल्गूगाड से ऊपर लगभग 50 बस.,200-250 छोटे वाहन रुके है तथा विभिन्न स्थानों होटलो आदि में लगभग2500-3000 यात्री रुके है।
अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी भटवाडी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मौके पर मौजूद है।यात्रियों की सुरक्षा हेतु उक्त स्थान पर एस०डी०आर 0एफ०/ पुलिस / मास्टर ट्रेनर त्वरित कार्यवाही दल जनपद आपदा प्रबन्धन, पूर्ति अधिकारी के माध्यम से भोजन/पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है।

Ad Ad
To Top