देहरादून

बिग ब्रेकिंग-@_मौसम विभाग ने फिर 4 तारीख तक मौसम पूर्वानुमान किया जारी, यहां हो सकती है भारी से बहुत भारी बरसात,नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी, देखें अपने जनपदों का हाल ।।

देहरादून मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए अगले 4 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,नैनीताल, देहरादून जनपदों में कही गई भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि 1 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल तथा देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है वही 3 जुलाई को नैनीताल,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कई कई भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है 4 जुलाई तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून नैनीताल चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में भारी वर्षा होने को लेकर के लोगों को आगाह किया गया है मौसम विभाग के अनुसार 30 जून व 1 जुलाई को बरसात अपना बड़ा रूप ले सकती है इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कई सड़कों,राजमार्ग पहाड़ी क्षेत्रों में और नदियों में अति प्रभाव हो सकता है तथा निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश मौसम विभाग ने जारी किए हैं।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(सिलक्यारा) अभी-अभी आई नई अपडेट, जल्द आएगी खुशखबरी, मिशन चुनौती भरा।।

  प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है. मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश ने तवाही मचानी भी शुरू कर दी है  रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड राजमार्ग पर सोनप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गई है। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। वहीं खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया। बारिश के कारण सुबह ही बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ और गौरीकुंड हाइवे नौला पानी के चलते में बंद हो गए थे।


पिथौरागढ़ जनपद की बात की जाए तो यहां पर भी बरसात ने अपना रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है तथा प्रशासन ने सतर्कता बरतनी प्रारंभ कर दी है यहां जनपद अन्तर्गत बन्द मार्गों की स्थिति यह बनी हुई है जिसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं
एन. एच. मार्ग- खुला है।
एस. एच. मार्ग -02
बॉडर मार्ग -01
ग्रामीण मार्ग -19
कुल 22 मार्ग बन्द है।
इसके अलावा भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील में मकान खतरे की जद में आ गया है। जिला पंचायत पोखरी के कुनलता ग्राम में बीते दो दिनों की बारिश में भगवान सिंह पुत्र स्व चंद्र सिंह के घर के आंगन की दीवार गिर जाने से बढ़ा खतरा धन्य हो गया है जनपद में नदियों की स्थिति यह है।
Dharchula सिचाई पवन: ID DHARCHULA
Date : 30/06/2022
Time : 07:30 AM
Place : DHARCHULA
River : KALI
Warning level: 889.00 M
Danger Level: 890.00 M
River gauge : 889.40 M
River trend : Rising.
Rainfall (Total 24 Hrs.) : 23.6 mm
Place : JAULJIBI
River : GORI
Warning level: 606.80 M
Danger Level: 607.80 M
River gauge : 604.30 M
River trend : Rising.
Place : MADKOTE
River : GORI
Warning level: 1214.10 M
Danger Level: 1215.10 M
River gauge : 1211.70M
River trend : Rising.
ID Pithoragarh
Date : *30/06/2022
Time : *08:00 am*
Place : chamgad
River : Saryu
Warning level: 452.00 M
Danger Level: 453.00 M
River gauge : 447.40 M
River trend : decreasing
Rainfall : 5.00mm
इसके अलावा चमोली में भी बाढ़ और भूस्खलन से स्थिति खराब होती जा रही है यहां भी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चल रहा है जो निम्न है।
Updated report from District Chamoli on 30.06.2022
Water level in major rivers
Alaknanda- 953.95 mtr (Danger level- 957.42 mtr)
Nandakini- 867.60 mtr (Danger level 871.50 mtr)
Pinder- 768.40 mtr (Danger level 773.00 mtr)
Tehsil wise rain status:-
Chamoli- 85.4 mm
Gairsain- 52.08 mm
Karnaprayag- 9.00 mm
Pokhri- 25.00 mm
Joshimath- 6.20 mm
Tharali- 10.00 mm
Ghat- 34.00 mm

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून(मौसम अपडेट) पहाड़ों में आंधी तूफान बरसात,तराई में कोहरा जाने देश भर का ताजा मौसम का हाल।।

उत्तरकाशी से आ रही सूचना के अनुसार वर्तमान समय मे जनपद के जिला मुख्यालय, मनेरी, जानकीचट्टी, यमुनोत्री धाम क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही हैं तथा गंगोत्री धाम व तहसील भटवाड़ी, डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बडकोट, पुरोला, मोरी क्षेत्रों में मौसम बना हुआ हैं। जनपद में कुशलता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तरकाशी) प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर दी मुख्यमंत्री धामी को बधाई,

1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

3- विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

4- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

5- उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।

जनपद अन्तर्गत वर्तमान में समस्त ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
Deoc.

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top