उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)बाढ़ आपदा से निपटने को टनकपुर तैयार, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

शारदा घाट पर फ्लड कंट्रोल मोबाइल पंपिंग यूनिट का सफल ट्रायल

चंपावत

मानसून सत्र के दौरान अब टनकपुर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रशासन द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित जल निकासी हेतु फ्लड कंट्रोल ऑटो प्राइम मोबाइल पंपिंग यूनिट की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

गुरुवार को शारदा घाट पर इस अत्याधुनिक मशीन का सफल ट्रायल एसडीएम श्री आकाश जोशी की उपस्थिति में किया गया।

एसडीएम आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹24 लाख की लागत से प्राप्त इस 42 हॉर्सपावर की मोबाइल पंपिंग यूनिट की मदद से बरसात के समय जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी को शीघ्रता से बाहर निकाला जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(पौड़ी गढ़वाल) UP के सीएम योगी पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव में उत्साह वाले वीडियो आए सामने ।।

यह यूनिट पूरे राज्य में केवल चम्पावत जनपद को उपलब्ध कराई गई है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आपदा की स्थिति में यह यूनिट निजी परिसरों में भी निर्धारित शुल्क पर उपयोग की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

इसके लिए संबंधित लोग फायर ब्रिगेड अथवा नलकूप विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

प्रशिक्षण व ट्रायल के दौरान तहसीलदार श्री जगदीश गिरी सहित राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top