उत्तराखण्ड

दु:खद-:(उत्तराखंड)अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फंदे में झूल कर दी जान परिवार में कोहराम।।

रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते दिनेशपुर वार्ड नंबर दो निवासी एक वीडियोग्राफर की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में लगी हुई है। सूचना पर मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के दिनेशपुर, वार्ड नंबर दो निवासी प्रकाश मंडल वीडियोग्राफर का कार्य करते हैं। लगभग डेढ़-दो वर्ष पूर्व प्रकाश और 26 वर्षीय मीना मंडल पुत्री विश्वनाथ मंडल का विवाह हुआ था। जानकारी के मुताबिक प्रकाश घटना वाले दिन एक विवाह में वीडियोग्राफी के कार्य से पीलीभीत गया हुआ था। जबकि घर में मीना मंडल, उसका सात माह का बच्चा और सास तथा ससुर ही थे। रात को खाना खाने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। इसी बीच अज्ञात कारणों से मीना ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। करीब रात्रि 11.30 बजे प्रकाश अपने घर लौटा। उसने देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गये। उसकी पत्नी मीना मंडल पंखे पर लटकी हुई है। उसने आनन फानन में दरवाजा तोड़ा और पत्नी को जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलवार को तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज, थानाध्यक्ष दिनेशपुर विनोद जोशी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

To Top