उत्तर प्रदेश

दु:खद-: उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड. मां बेटे की मौत. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।।

प बागेश्वर हाड़ में डबल मर्डर के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है । दोहरा हत्याकांड बागेश्वर जिला दहल उठा। एक ही जगह कुछ फैसले पर एक महिला और बालक की लाश मिलने से गांव दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि ये शव मां बेटे के हो सकते है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबर सोमवार की दोपहर की है। ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतका के पेट में चाकू के निशान हैं। उसका चेहरा पत्थरों से बेरहमी से कुचला गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का शव मिलने के कुछ घंटों के बाद ही एक लगभग 9 साल के बालक शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

थानाध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बालक का शव भी बरामद किया गया। उसके शरीर पर कोई निशान नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से एक चाकू भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है

Ad Ad
To Top