उत्तर प्रदेश

दु:खद-: यहां हो गया बड़ा सड़क हादसा,वाहन पहाड़ी से गिरा, दो लोगों की मौत, परिवार में कोहराम ।।

अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाल कर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया बताया जाता है यह घटना टिहरी जिले के अंतर्गत उस समय हुई जब एक वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा पहुंचा। रात को हुए इस हादसे का पता सुबह चला, तब तक वाहन सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भयानक कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार बीती रात टिहरी के सुवाखोली अलमस नगुण मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK 10 8266 देहरादून से उत्तरकाशी आ रहा था। हादसे का शिकार हुआ वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे मैंडखाल- लावणी लिंक मार्ग पर जा गिरा। रविवार की सुबह वाहन चालकों ने मेण्डखाल-लावणी ग्रामीण मार्ग में यह स्कॉर्पियो पलटी देखी तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि, स्कॉर्पियो वाहन संभवत रात को गिरा होगा। एक शव पहाड़ी में फंसा मिला तो दूसरा वाहन के अंदर फंसा हुआ था। शवों को बाहर निकाला गया।
25 वर्षीय और 28 वर्षीय हैं मृतक युवक
मृतकों में अखिल बिष्ट (उम्र 28 वर्ष) पुत्र सुरेश बिष्ट निवासी ग्राम मांगली सेरा, बरसाली, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी और अंकित रावत (उम्र 25 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह रावत, निवासी बसूंगा, तहसील भटवाड़ी, उत्तरकाशी शामिल हैं।
भटवाड़ी जिला पंचायत सदस्य का था वाहन
वहीं दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार (भटवाड़ी, नाल्ड वार्ड) का बताया जा रहा है, लेकिन वो इस वाहन में सवार नहीं थे। बताया जा रहा है कि इस वाहन में उनका साला और एक अन्य सवार थे। टिहरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top