उत्तराखण्ड

(रुड़की)शहीद के शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि,कहां सरकार देगी हर संभव मदद।।

रुड़की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुवाहाटी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए ग्राम धनौरी, रूङकी निवासी भारतीय सेना के जवान सोनित कुमार सैनी के  घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना  की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री सुरेश राठौर ने भी शहीद जवान श्री सोनित कुमार सैनी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इधर शहीद सोनित कुमार सैनी का पार्थिव उनके धनोरा गांव पहुंच गया है। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर घर लाया गया, सपूत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं आस-पास के लोग शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे। शहीद के निधन से पूरा गांव शोक संतप्त है। वहीं शहीद सोनित कुमार सैनी को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके गांव पहुंचेंगे।
रुड़की के धनौरा गांव का रहने वाले सोनित कुमार सैनी (38) पुत्र सुखबीर सिंह सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सोनित कुमार सैनी भारतीय सेना में गुवाहाटी में तैनात थे। सोनित कुमार सैनी कुछ दिनों पहले ही छुट्टी मनाने के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। जानकारी के मुबातिक सोनित अपने साथी जवानों के साथ गुवाहाटी से अन्य स्थान पर जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी पलट गई और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल सोनित कुमार सैनी को सैनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां 11 अक्टूबर की शाम को उपचार के दौरान उन्होंने दम दोड़ दिया। सोनित कुमार की शादी देवबंद निवासी रूबी सैनी के साथ हुई थी। सोनित के दो बेटे शौर्य (12) और सौरभ (8) साल हैं। आज सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी गई।

To Top