उत्तराखण्ड

अभी-अभी (उत्तराखंड) रेड अलर्ट के चलते इस जनपद में एक दिनी अवकाश, स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।।

महत्वपूर्ण

कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद देहरादून।

सम्पर्क नं0-0135-2726066, 1077, ईमेल-deoc.pgrc.ddn@gmail.com

पत्रांक २०५३/ज०आ०प्र० प्रा०/2025-26

आदेशःः

दिनांकः 12 अगस्त, 2025 समय- 10-30PM

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 12 अगस्त, 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर का ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन / त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 13.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी के गुड गर्वनेंस मॉडल पर आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत ।।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 13.08. 2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय के अध्यापकों/कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां पुलिस विभाग में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले ।।

ह०/(सविन बंसल) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-

  1. सचिव महोदय, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
  2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून ।
  4. अपर जिलाधिकारी (प्र०), देहरादून।
  5. प्रभारी अधिकारी, आपदा प्रबंधन / नगर मजिस्ट्रेट देहरादून।
  6. समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)डंपर खाई में गिरा, गंभीर अवस्था में ड्राइवर का रेस्क्यू।।

मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून।

  1. 8. जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून।
  2. जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
  3. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून।

12.08.25 (कृष्ण कुमार मिश्रा) अपर जिलाधिकारी वि०/रा०)./मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

Ad Ad
To Top