उत्तर प्रदेश

(रेलवे ब्रेकिंग) दो दिन चलेगी अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्री हो अपडेट ।।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05001/05002 आजमगढ़-अयोध्या धाम-आजमगढ़ इंटरसिटी विशेष गाड़ी 30 जनवरी, 2024 दिन मंगलवार को आजमगढ़ से तथा 31 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को अयोध्या धाम से चलाने का निर्णय लिया गया है।
फलस्वरूप 05001 आजमगढ़-अयोध्या धाम इंटरसिटी विशेष गाड़ी 30 जनवरी, 2024 दिन मंगलवार को आजमगढ़ से 06.15 बजे प्रस्थान कर मऊ से 07.20 बजे, भटनी से 09.00 बजे, गोरखपुर से 10.45 बजे तथा मनकापुर से 12.47 बजे छूटकर अयोध्या धाम 13.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05002 अयोध्या धाम-आजमगढ़ इंटरसिटी विशेष गाड़ी 31 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को अयोध्या धाम से 16.10 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 17.07 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, भटनी से 21.00 बजे तथा मऊ से 22.15 बजे छूटकर आजमगढ़ 23.15 बजे पहुंचेगी।
यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।

To Top