पिथौरागढ़। बरसात में भूस्खलन की घटनाएं अब बढ़ती जा रही हैं ताजा मामले में आज पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है यहां ज़िले के बरम में पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर की चपेट में आकर एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल ज़िले के बंगापानी तहसील के बरम में 17 वर्षीय युवक दुर्गेश कर्तवाल आज सुबह शौच के लिए गया था। जहां बरम पुल के समीप गोसीगाड़ में पहाड़ी से भूस्खलन हो गया । इस दौरान किशोर एक बोल्डर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ , पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कड़ी मस्सकत के बाद शव को बोल्डर के नीचे से बाहर से निकाला। प्रशासन ने शव का पंचनामा भर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है ।




