उत्तर प्रदेश

(पंतनगर विश्वविद्यालय) कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने पर उत्कृष्ट संस्था के रूप में,कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया सम्मानित ।।

Ad

पंतनगर-: पंतनगर विश्वविद्यालय को कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों हेतु उत्कृष्ट संस्थान के रूप में सम्मानित किया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चैहान की अनुपस्थिति में उनकी ओर से उपस्थित निदेक प्रसार शिक्षा, डा. अनिल कुमार शर्मा को ‘आउटलुक एग्रीटेक समिट एवं स्वराज अवॉर्ड्स 2022’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर आउटलुक पत्रिका के सीईओ इंद्रनील रॉय, आउटलुक हिंदी के एडिटर गिरिधर झा उपस्थित थे। इस समारोह का आयोजन नई दिल्ली, स्थित एनएएससी, काॅम्पलेक्स में किया गया। इस समारोह का आयोजन कृषि क्षेत्र में कृषि वैज्ञानिकों, कृषि शिक्षा संस्थानों द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों को सम्मानित करने हेतु किया गया।

To Top