उत्तराखण्ड

(लापरवाही धोखा या चमत्कार) सात घंटे मोर्चरी के डी फ्रिज में रखे व्यक्ति की चल रही थी सांस, दोबारा अस्पताल भर्ती,यहां का है मामला ।।

जिंदा को बताया मुर्दा बताया, मार्च्यूरी में रखा:मुरादाबाद में सात घंटे फ्रीजर में बंद रहा युवक, पुलिस पंचनामा भरने गई तो चलती मिलीं सांसें परिजन हतप्रभ।

मुरादाबाद

मुरादाबाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा है। एक्सीडेंट में घायल एक नगर निगम कर्मचारी की सांसें चलने के बावजूद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसे रातभर मार्च्यूरी के फ्रीजर में रखा गया। पुलिस ने सुबह पंचनामा भरने के लिए बॉडी फ्रीजर से बाहर निकाली, तो उसकी सांसें चल रही थीं। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में पोटा पहाड़ी में श्रीकेश (30) रहता है। गुरुवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनका एक्सीडेंट हो गया था। उसको सबसे पहले TMU हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद ब्राइट स्टार हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रात करीब 3 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।
यहां तैनात डॉक्टर मनोज यादव ने श्रीकेश को देखते ही मृत घोषित करा दिया। इसके बाद उसे मार्च्यूरी के फ्रीजर में रखवा दिया गया। एक्सीडेंट का केस था, इसलिए मौत की सूचना भी सिविल लाइन पुलिस को भेज दी।
10 घंटे फ्रीजर में बंद रहा जिंदा इंसान घायल श्रीकेश पूरे 10 घंटे तक मार्च्यूरी के फ्रीजर में बंद रहा। उसे एक्सीडेंट से हेड इंजरी हुई थी, लेकिन सांसें चल रही थीं। डॉक्टर ने लापरवाही में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह रातभर फ्रीजर में बंद तड़पता रहा।
श्रीकेश को एक्सीडेंट से हेड इंजरी हुई थी, लेकिन सांसें चल रही थीं। डॉक्टर ने लापरवाही में मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सिविल लाइन पुलिस शव का पंचनामा भरने पहुंची। उसने शव मार्च्यूरी के फ्रीजर से निकलवाया, तो सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तुरंत डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। आनन-फानन में श्रीकेश को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
घटना के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं चिकित्सा डॉ. शिव सिंह का कहना है कि डॉक्टर मनोज यादव ने ठीक से चेकअप करके ही श्रीकेश को मृत घोषित किया था। उस समय मरीज की सांसें नहीं चल रही थीं।

To Top