उत्तर प्रदेश

(नैनीताल) मोबाइल को सेल्फी नहीं आई रास. सेल्फी लेते समय मोबाइल सहित खाई में गिरा युवक SDRF ने देर रात तक किया सफल रेस्क्यू.भेजा अस्पताल ।।

नैनीताल
पहाड़ियों की हसीन वादियों का लुफ्त उठाना हर कोई चाहता है इन हसीन वादियों में सेल्फी लेना भी अब प्रचलन होता जा रहा है लेकिन जरा सी गलती जान पर भारी पड़ रही है युवाओं में सेल्फी के बढ़ते क्रेज ने एक युवक को खाई तक में पहुंचा दिया मामला काठगोदम सराय खान रोड के पास कहां है जहां खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)देर रात्रि यहां पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ बड़ा बदलाव।।

राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच एसडीआरएफ टीम अपने मिशन को आगे करने मे लेगी हुई है देर रात एक दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची युवक सेल्फी लेते समय डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा एसडीआरएफ ने दुर्गम रास्ते से खाई में गिरे हुए युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना दी कि काठगोदाम थाना क्षेत्र में सराय खान रोड के पास एक युवक खाई में गिर गया है। सूचना
मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

एसडीएफआरएफ रेस्क्यू टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला की उक्त युवक सेल्फी लेने के लिए रोड के किनारे गया था। अचानक पैर फिसलने के कारण उक्त युवक लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) जिलाधिकारी ने इस जनपद में किए तीन स्थानीय अवकाश घोषित ।।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तुषार कुमार पुत्र श्री बालीराम उम्र 27 वर्ष निवासी हल्द्वानी नैनीताल को खोज निकाला, तथा 4 किमी0 जंगल के पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में आरक्षी चंदन रौतेला, प्रदीप मेहता, प्रकाश मेहता व सागर उपस्थित रहे।

Ad Ad
To Top