लखनऊ 29 नवम्बर
66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर मण्डल रेल प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने विभिन्न विभागों के 166 रेल कर्मचारियों एवं 01 ग्रुप अवार्ड

सीटीपीसी(टीआरडी) लखनऊ जं0 को उनकी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । पुरस्कार प्रधान करते समय उन्होंने ट्रैक मैन, कांटावाला, गेटमैन, गार्ड, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, निरीक्षक, गाड़ी नियंत्रक, सेक्शन इंजीनियर, रेलवे सुरक्षा बल, सफाईवाला, तकनीशियन, चिकित्सा
परिचारक, लेखा सहायक एवं विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मण्डल के सभी रेल कर्मियो पर गर्व है कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान जिन्होंने दिन-रात चुनौतियों का सामना करते हुए रेल यातायात को सुचारू रूप से चलाया है। भारतीय रेल हमारे माननीय रेल मंत्री के कुशल नेतृत्व में निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान समय में भारत सरकार तथा जनता को रेल से काफी अपेक्षाएं है, कई नई योजना/परियोजना लागू की जा रही है जिनके अन्तर्गत गाड़ियों की गति बढाने, नई रेल लाइन बिछाने एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं विस्तार का कार्य किया जा रहा है। हमने अपनी कार्य प्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को सुखद यात्रा प्रदान करने के लिए हम निरन्तर अग्रसर है। लखनऊ मंडल में यात्री सुविधाओं के विकास, आधुनिकीकरण, आधारभूत संरचना का विकास, संरक्षा एवं सुरक्षा उपायों, कर्मचारी हित के क्षेत्र में किए गए कार्याे के लिए सभी रेल कर्मियों को धन्यवाद देती हॅू। जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है तथा तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है ।




