उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) चुनाव से पहले उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ा तोहफा.अब इस ट्रेन का संचालन होगा उत्तराखंड से. यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ।।

रेलवे से बड़ी खबर आ रही है यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04502 / 04501 ( ऊना हिमाचल – सहारनपुर – ऊना हिमाचल ) का संचालन विस्तार करते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से संचालित किया जायेगा तथा सहारनपुर एवं हरिद्वार के मध्य रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया जायेगा। ऊना हिमाचल से सहारनपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली गाड़ी संख्या 04502 / 04501 का लाभ रूड़की एवं हरिद्वार स्टेशन के रेल यात्रियों को भी मिल सकेगा I
गाड़ी संख्या 04502 ( ऊना हिमाचल –सहारनपुर ) का JCO दिनांक 04.03.2024 से ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान समय दोपहर 13:50 बजे, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन समय सांय 19:20 से 19:25 बजे तक तथा रूड़की रेलवे स्टेशन पर आगमन समय रात्रि 20:04 से 20:09 बजे तक तथा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आगमन समय रात्रि 21:00 बजे होगा I
गाड़ी संख्या 04501 ( सहारनपुर – ऊना हिमाचल ) को JCO दिनांक 05.03.2024 से सहारनपुर रेलवे स्टेशन के स्थान पर हरिद्वार स्टेशन से संचालित किया जायेगा I
हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रस्थान समय प्रात: 04:30 बजे, रुड़की रेलवे स्टेशन पर आगमन समय प्रात: 05:25 से 05:30 बजे तक, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन समय प्रात: 06:20 से 06:30 बजे तक तथा ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर आगमन समय दोपहर 12:30 बजे होगा I हरिद्वार न्यूज़

To Top