उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर) महानिदेशक (संरक्षा) रेलवे बोर्ड ने इज्जत नगर काठगोदाम रेलखंड का किया विंडो निरीक्षण।।

महानिदेशक (संरक्षा), रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली श्री बृज मोहन अग्रवाल ने 28 मार्च 2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर के सभाकक्ष में ’संरक्षा समीक्षा बैठक’ मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव अग्रवाल एवं मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ की। इस दौरान प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश महरोत्रा, कार्यपालक निदेशक याँत्रिक इंजीनियरिंग (संरक्षा), रेलवे बोर्ड श्री उत्कर्ष सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल पर संरक्षित ट्रेन संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेल परिचालन के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सार्थक उपायों, पहलों, नवपरिवर्तन इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए महानिदेशक (संरक्षा), रेलवे बोर्ड श्री अग्रवाल ने कहा कि इज्जतनगर मंडल का संरक्षा रिकार्ड प्रारम्भ से ही सदैव उत्कृष्ठ रहा है। रेल संरक्षा को सुनिक्षित करने के लिए मंडल द्वारा किये जा रहे उपायों,पहलों, नवपरिवर्तन, प्रशिक्षण इत्यादि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंनें सभी अधिकारियों को सलाह दी कि वे जमीनी स्तर पर रेल संरक्षा की गहन निगरानी करें ताकि रेल परिचालन से संबद्ध रेल कर्मचारी कोई शार्टकट तरीका न अपना सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों जोकि ट्रेन संचलन से सीधे जुडे़ हुए हैं, से अपील की कि वे संरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। अपने संरक्षा ज्ञान को सदैव अध्यतन रखें, कार्य निष्पादन के दौरान कोई भी शार्टकट तरीका न अपनायें तथा अपने कार्यों का निष्पादन पूरी सत्य निष्ठा से करें। उन्होंने पुरजोर देते हुए कहा कि रेल संरक्षा सुनिश्चित करने की समेकित जिम्मेदारी सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की है। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने मंडल की और से महानिदेशक (संरक्षा) को आश्वासन दिया कि मंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी सलाहों को अक्षरसः अनुसरण कर रेल संरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रुद्रप्रयाग) मदमहेश्वर ट्रेक पर गोडार के पास वैकल्पिक पुल बहा, SDRF ने 100 से अधिक लोगों को किया रेस्क्यू।।

महानिदेशक (संरक्षा) श्री बृज मोहन अग्रवाल ने मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव के साथ इज्जतनगर-काठगोदाम रेल खंड का विन्डो ट्रैलिंग निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) यहां अवर अभियंता का हुआ स्थानांतरण ।।

इसके पूर्व महानिदेशक (संरक्षा) श्री बृज मोहन अग्रवाल ने यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर का निरीक्षणे किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला द्वारा विभिन्न मशीनों आप्टीकल इमीशन स्पेक्ट्रोमीटर, हार्डनेस टेस्टिंग, टेंसाइल टेस्टिंग, यूएसटी टेस्टिंग आदि का प्रदर्शन देखा। उन्होंने बोगी फ्रेम क्रैक एवं हॉट एक्सिल के विफलता मामलों का जायजा लिया। पी.ओ.एच. कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने हेतु उन्होंने निर्देश दिया। यन्त्रालय बी.टी.सी. में स्थित वेल्डिंग सिम्युलेटर एवं नोलेज पार्क एवं मॉडल रूम का निरीक्षण किया। बी.टी.सी. द्वारा रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजल पी.ओ.एच. शॉप के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न टेस्ट बेंचों का प्रदर्शन देखा। महानिदेशक (संरक्षा) ने ए.सी. यानों में प्रयोग में होने वाले सेफ्टी मदों जैसे कि सर्किट ब्रेकर, फ्यूज आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। रोलर बेयरिंग अनुभाग, ब्लैक स्मिथी शॉप एवं बोगी शॉप का भी उन्होंने गहन निरीक्षण किया

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती.....

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक कार्य में यात्री सरंक्षा सुनिश्चित करें।

To Top