लालकुआं -: लालकुआं की बेटी ने चिकित्सा क्षेत्र में बडा मुकाम हासिल करने के बाद पहली बार अपने शहर में त्वचा रोग,कुष्ठ रोग, रतिज रोग चिकित्सा एवं जनरल चेकअप कैंप का आयोजन कर 112 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की ।
अपने शहर के बड़े कारोबारी मस्तान पेट्रोल पंप के स्वामी शहजाद खान की बेटी डॉक्टर फरहीन खान जिन्होंने दिल्ली चेन्नई आदि में प्रैक्टिस करने के बाद अपने शहर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें सबसे अधिक त्वचा रोगों से संबंधित लोगों ने अपनी जांच कराई करीब 6 घंटे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर,शुगर, ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा के अलावा चर्म रोगों से संबंधित लोगों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई इस दौरान डॉक्टर फरहीन खान का कहना है कि इस तरह के आयोजन नियमित होते रहेंगे तथा त्वचा संबंधित लोगों की बीमारियों का शिविर में निशुल्क इलाज किया जाता रहेगा, इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक अनिल कुमार,ऋषिपाल,लैब टेक्नीशियन फरहीन खान ,सोनाली कुमारी और रिया ने भी शिविर में अपनी भागीदारी दी ।




