उत्तराखण्ड

(हल्द्वानी)मानसून से पहले की तैयारी.जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के बाद कलसिया नाले के चैनेलाइज का काम प्रारंभ।।

हल्द्वानी — जिलाधिकारी वंदना सह के निर्देश पर कलसिया नाले में सिंचाई विभाग द्वारा गुरुवार से चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। बरसात के सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द जनरलाइजेशन के कार्य पूर्ण करने के सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

गुरुवार को सिंचाई विभाग द्वारा काठगोदाम कलसिया नाले में जेसीबी द्वारा चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। गत वर्ष की तरह मूसलाधार बरसात में किसी प्रकार की क्षति न हो इसको देखते हुए इस वर्ष मानसून से पूर्व ही जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग को नहरो व नालों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पिछली बार आए कलसिया नाले में बड़े-बड़े बोल्डर व फ्लड हटाने के लिए चैनेलाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए गए थे जिसे सिंचाई विभाग ने गुरुवार से प्रारंभ कर दिया है। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द चैनेलाइजेशन के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गएहैं।

To Top