उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी-: बेधड़क होकर कर रहा था सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग, प्रशासन की कार्रवाई, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से बड़ी तादाद में सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद,लगा बड़ा जुर्माना ।।

हल्द्वानी-: सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई हुई है यहां रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा पर हुआ रुपये दो लाख का जुर्माना लगा कर मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टो को भी जप्त किया गया।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के बाद नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये दो लाख का जुर्माना किया। बताया जाता है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है जिस पर यह कार्रवाई की गई।
मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।  नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये दो लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।
 इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top